ट्रस्ट उद्देश्य



कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गरीब परिवार की बहन बेटी की शादी राजशाही अंदाज में कराना।

सामूहिक विवाह : ऐसे परिवार जो गरीबी के कारण अपनी कन्या का विवाह अच्छे ढ़ंग से नहीं कर पाते हैं, उन परिवारों हेतु प्रभावती कैलाश चैरिटिबल ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है।



गरीब बच्चो की शिक्षा का प्रबंध

गरीब बच्चो की शिक्षा

प्रभावती कैलाश चैरिटीबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया की संस्था के पदाधिकारी गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भी एडमिशन कराने के लिए अपनी जेब से ही खर्च भी प्रदान करते हैं. स्कूल की ड्रेस, किताबें सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं के साथ स्कूल की फीस भी ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दी जाती है. वर्तमान समय में 300 से अधिक बच्चे इसी तरीके से एजुकेशन प्राप्त कर रहे हैं.



गंभीर रोग से ग्रसित गरीब परिवार के चिकित्सा व्यवस्था कराना।

गरीब परिवार को बेहतर चिकित्सा लाभ

हमारे चिकित्सा शिविर पीड़ित लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह और दवा प्रदान करते हैं और जब भी आवश्यकता होती है तो विशेष उपचार या सर्जरी का संदर्भ देते हैं। ये शिविर यह सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को सही समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है, और छोटी स्वास्थ्य समस्या के गंभीर होने से पहले ही डॉक्टर के पास जा रहे हैं।

हमारे चिकित्सा शिविर वंचित समुदाय के बीच सीमित स्वास्थ्य हस्तक्षेप करने के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा आयोजित किए जाते हैं। गरीब लोग मुफ्त जांच और इलाज पाने के लिए इन शिविरों में आते हैं। उचित प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराना हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है और इस पर विचार करते समय उम्र, जीवनशैली, पारिवारिक पृष्ठभूमि और जोखिम जैसे कुछ महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखा जाता है।
कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक और स्वस्थ रह सकता है, जब उसे सही प्रकार की स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग और उपचार मिले। यहां तक कि सबसे बुनियादी जांच से भी अंतर्निहित बीमारियों की पहचान की जा सकती है।



गरीब व नि:सहाय परिवार के उत्थान के लिए विशेष राहत कार्य।

गरीब परिवार के लिए राहत कार्य

1. गरीब परिवारों को भोजन
2. कपड़ा
3. आश्रय और अन्य बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति करना।
4.गरीब बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
5.गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
6.गरीब परिवारों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करना।



पिछड़े क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनश्चित कराना।

शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

पेयजल मानव जीवन की अनिवार्य बुनियादी आवश्यकता है| इसकी लगातार कम हो रही उपलब्धता गंभीर चिंता का विषय है| भारत सहित पूरी दुनिया में लगभग एक अरब ऐसे लोग हैं, जो पानी की अत्यधिक कमी से जूझ रहे हैं और पानी से सम्बंधित बिमारियों से असमय ही काल कलवित हो रहे हैं| ‘ग्लोबल एनवायरमेंट आउट लुक’ रिपोर्ट बताती है कि पृथ्वी कि एक तिहाई जनसंख्या पानी कि कमी की समस्या का सामना कर रही है| इसी रिपोर्ट के अनुसार सन 2032 तक विश्व कि लगभग आधी जनसंख्या पानी की भीषण कमी से पीड़ित हो जाएगी| जल की अतिवृस्ति व् उसके प्लावन प्रकोप से हर कोई भलीभांति परिचित है, किन्तु इसकी कमी किसी जंग का कारण भी बन सकती है, यह सामान्य जन की कल्पना से परे है| जमीनी सच्चाइयां तेज गति से बदल रही हैं और विश्व भर में जो परिस्थियां निर्मित हो रही हैं, उससे लगता है कि आने वाले समय में जल मानव जीवन के हर स्तर विवादों का प्रमुख कारण बन जायेगा|
प्रभावती कैलाश चैरिटीबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयास:-
पेयजल आपूर्ति के दायरे को बसाहट से आगे बढाकर प्रत्येक घर तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना|
पेयजल की एक स्रोत पर अत्यधिक निर्भरता को कम कर पेयजल के कई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराना|
पेयजल योजनाओं में जल की कमी को दूर करना तथा जल की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित करना|
परम्परागत जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना तथा समुदाय द्वारा जल संरक्षण की पद्धतियों को अपनाये जाने की प्रवृति को बढ़ावा देना|
जल संवर्धन सम्बंधित सभी कार्यक्रमों को ग्राम स्तर पर समन्वित करना|
जल बजटिंग और ग्राम जल सुरक्षा योजना तैयार कर प्रत्येक घर तक सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना|
प्राथमिक स्तर पर पेयजल परिक्षण हेतु ग्राम पंचायतों की क्षमता का विकास करना|
पेयजल परीक्षण हेतु जिला एवं विकास खंड स्तर पर जल परिक्षण प्रयोगशाला स्थापित करना|
ग्रामीण स्कूलों में पेयजल शुद्धिकरण हेतु पेयजल आपूर्ति गाइडलइन के साथ जल गुणवत्ता, मॉनिटरिंग एवं निगरानी को जोड़ना|
ग्रामीण पेयजल योजनाओं के प्रबधन का कार्य पंचायती राज संस्थानों को हस्तांतरित किए जाने को प्रोत्साहित करना|

Scroll to Top